महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची चीनी महिला हॉकी टीम, बौद्ध भिक्षुओं ने किया स्वागत

चीनी महिला हॉकी टीम शुक्रवार को बोधगया में महाबोधि महाविहार मंदिर में पहुंचे, जहां टीम ने भगवान बुद्ध के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान महाबोधि मंदिर पहुंचने पर बौद्ध भिक्षुओं ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, चीनी खिलाड़ियों के साथ अन्य लोग भी दर्शन करने पहुंचे।

खिलाड़ियों ने भगवान बुद्ध को फूल और धूप अर्पित की। बोधगया में पवित्र महाबोधि महाविहार मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद यहां के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान, प्रत्येक टीम के सदस्य को सम्मान  के रूप में ज्ञान और शांति का प्रतीक एक स्मारिका बोधि पत्ता व पारंपरिक स्कार्फ भेंट किए।


बोधगया में ही ठहरने का प्रबंध किया गया है
मालूम हो कि बिहार के राजगीर के हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ है। इसमें विभिन्न देशों की महिला हॉकी टीमें भाग ले रही है। वहीं सभी देशों के खिलाड़ियों का बोधगया में ही ठहरने का प्रबंध किया गया है।

छह देशों के महिला खिलाड़ी पहुंची है बिहार 
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में हिस्सा लेने के लिए भारत समेत छह देशों की महिला खिलाड़ी गया जिले के बोधगया पहुंच हुई है। सभी टीमों के खिलाड़ियों को बोधगया के अलग-अलग दो होटलों में रहने की व्यवस्था की गई है। जिसमें भारत के अलावे कोरिया, थाईलैंड, चीन, जापान, और मलेशिया हिस्सा ले रही है।

हालांकि इन खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस ने विशेष व्यवस्था कर रखी है। आवासन स्थल से लेकर राजगीर स्टेडियम ग्राउंड तक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। यह मैच राजगीर के स्टेडियम ग्राउंड में 11 नवंबर से शुरू हो गया था, जो 20 नवंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading