शीतकालीन सत्र 2024: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र 2024 आज से शुरू होगा. माना जा रहा है कि यह सत्र भी हंगामेदार रहेगा. विपक्ष उद्योगपति गौतम अडाणी पर अमेरिका द्वारा लगाए गए अभियोग से लेकर मणिपुर में अशांति तक के मुद्दे पर सरकार को घेरने की योजना के साथ मैदान में आयेगा. विपक्षी दलों के नेताओं ने सत्र के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक की.

वहीं, सरकार इस सत्र में कुछ महत्वपूर्ण बिल लाने की तैयारी में है. केंद्र सरकार वक्फ (संशोधन) विधेयक को पारित कराने की कोशिश करेगी, जो संसद की संयुक्त समिति के विचाराधीन है. इसके अलावा, इसने सत्र के लिए 16 और विधेयक सूचीबद्ध किए हैं.

लोकसभा और राज्यसभा में वर्ष 2024-25 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के पहले बैच पर चर्चा और मतदान होगा; पंजाब न्यायालय (संशोधन) विधेयक, जो दिल्ली जिला न्यायालयों के वित्तीय (किसी मामले के मौद्रिक मूल्य के रूप में परिभाषित) अपीलीय क्षेत्राधिकार को मौजूदा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करता है; मर्चेंट शिपिंग विधेयक, जो समुद्री संधियों के तहत भारत के दायित्व के अनुपालन को सुनिश्चित करने का प्रयास करता है, जिसमें नई दिल्ली एक पक्ष है; तटीय शिपिंग विधेयक; और भारतीय बंदरगाह विधेयक.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading