‘बिहार फेल राज्य है, सुधारने में समय लगेगा’ उपचुनाव में हार के बाद बोले प्रशांत किशोर

पटना: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार एक असफल राज्य है, जो संकट में है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए अभी बहुत काम करना पड़ेगा और इसमें वक्त लगेगा. प्रशांत किशोर वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली अमेरिका के लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने अमेरिका में पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन किया.

उप चुनाव में हार पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

जन सुराज के अमेरिकी अध्याय की शुरुआत के बाद बिहारी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जन सुराज 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव जीतेगी. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार बनते ही सबसे पहले शराबबंदी हटाएंगे और इससे जो राजस्व आएगा, उस राशि को प्रदेश के स्कूली शिक्षा में सुधार में लगाएंगे.

उप चुनाव में जन सुराज का प्रदर्शन

बिहार उप चुनाव में चारों सीट पर जन सुराज ने अपना प्रत्याशी उतारा था लेकिन चारों सीट पर हार मिली. बेलागंज सीट से जन सुराज प्रत्याशी मो. अमजद को 17285 वोट मिले. इस सीट पर जन सुराज पार्टी तीसरे नंबर पर रही.

इमामगंज में जितेंद्र पासवान को 37103 वोट मिले. यहां भी जन सुराज तीसरे नंबर पर रही. तरारी में किरण सिंह को 5622 वोट मिले. यहां भी पार्टी तीसरे नंबर पर रही. रामगढ़ में सुशील कुमार सिंह को 6513 वोट मिले. रामगढ़ में जन सुराज पार्टी चौथे नंबर पर रही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading