‘मैं सुशासन बाबू.. मुझे कुछ नहीं दिखता’, आंखों पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी के MLA

पटना: आज बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रौशन अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे हैं. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुशासन बाबू को बिहार में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. न तो सीएम को घोटाला दिखाई दे रहा है और न ही बढ़ता हुआ अपराध नजर आता है.

कौन हैं मुकेश रौशन?

आंखों पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे मुकेश रौशन राष्ट्रीय जनता दल के युवा और तेजतर्रार विधायक हैं. वह वैशाली जिले के महुआ विधानसभा सीट से 2020 में चुनाव जीते हैं. उनको नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बेहद करीबी माना जाता है.

आज भी हंगामे के आसार

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. जिस तरह मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शराबबंदी और 65 फीसदी आरक्षण को लेकर सत्ता पक्ष पर हमला बोला था, उससे लग रहा है कि आज भी सदन में हंगामा होगा. वक्फ संशोधन विधेयक और स्मार्ट मीटर को लेकर विपक्षी विधायकों के रुख को देखते हुए हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading