पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी की मैराथन बैठक हो गई है. जिलावार कोर कमिटी की बैठक में अलग-अलग जिलों की बैठकें की जा रही है, जो अगले 2 से तीन दिन चलने की संभावना है . बैठक संबंधित जिलों के सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत पूरे जिले की कोर कमिटी शामिल होगी. बीजेपी की जिलावार बैठक में गुरुवार को कुल 8 जिलों की बैठक हुई, जिसमें नवादा ,औरंगाबाद , कैमूर , बक्सर, सहारा, सुपौल, जहानाबाद जिला के प्रमुख नेता शामिल हुए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जिला बार बीजेपी के नेता शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ कमिटी बनाने और मंडल स्तर पर संगठन को तैयार करना है . बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक ढांचे में बदलाव होना है और जिन बूथों पर बूथ अध्यक्ष नहीं है या फिर मंडलों के अध्यक्ष नहीं है उनकी नियुक्ति भी करना की जिम्मेवारी जिला कोर कमेटी को दी गई है .बैठक में उससे संबंधित रिपोर्ट भी मांगी जा रही है.
संगठन को धारधार बनाने की तैयारी
बीजेपी के जिला बार कोर कमेटी की बैठक पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक यह बैठक चलेगी. बीजेपी के 45 संगठन जिला हैं. संगठन के स्तर पर सभी जिलों में परिसीमन किया जा रहा है. तैयारी है कि 45 से जिलों की संख्या बढ़कर 51 किया जाए ताकि प्रबंधन बेहतर ढंग से हो सके. मंडलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. पार्टी के संगठन को धारदार बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की जा रही है.
JDU-BJP देगी 200 पार का नारा
जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन विस्तार के साथ-साथ 2025 में बिहार विधानसभा के लिए 2025 के लिए बीजेपी बूथ और मंडल स्तर पर अपनी तैयारी पूरी करने में जुट गई है . एक ओर जदयू ने 2025 चुनाव के लिए 200 पार का नारा दिया है तो दूरी बीजेपी ने भी बिहार में NDA की सरकार बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है .

भाजपा की जिलावार समीक्षा बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में महाराष्ट्र की तरह सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से 2025 में NDA की सरकार बनेगी . इसी को देखते हुए संगठन के स्तर पर मजबूती से तैयारी की जा रही है.


