तिरहुत MLC उपचुनाव में किसे मिलेगी जीत? थोड़ी देर में साफ होगी तस्वीर, मतगणना जारी

पटना: बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती चल रही है. दोपहर बाद तक तस्वीर साफ हो जाएगी और शाम को परिणाम आ जाएंगे. मुजफ्फरपुर के एमआईटी कॉलेज के प्रशासनिक भवन में मतगणना की व्यवस्था की गई है. 20 टेबल पर काउंटिंग चल रही है. सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई है.

5 दिसंबर को हुआ था मतदान

तिरहुत स्नातक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के लिए मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर और सीतामढ़ी के मतदाताओं ने वोट किया है. 5 दिसंबर को इस सीट के लिए मतदान हुआ था. कुल 47.50 फीसदी वोटिंग हुई थी. काउंटिगं के लिए तिरहुत रेन्ज के चार जिले मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के पदाधिकारियों और कर्मियो को ड्यूटी में लगाया गया है.

कौन मारेगा बाजी?

तिरहुत एमएलसी उपचुनाव में जेडीयू-आरजेडी और जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. जनता दल यूनाइटेड ने अपने प्रवक्ता अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया है. राष्ट्रीय. जनता दल से गोपी किशन और जन सुराज पार्टी से डॉ. विनायक गौतम मैदान में हैं. इसके अलावे चिराग पासवान की पार्टी से बगावत करने वाले निर्दलीय कैंडिडेट राकेश रौशन को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

क्यों हुआ उपचुनाव?

देवेश चंद्र ठाकुर के इस्तीफे के कारण तिरहुत एमएलसी सीट के लिए उपचुनाव हुआ है. लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर सीतामढ़ी सीट पर जीत दर्ज की. जिस वजह से उनको इस्तीफा देना पड़ा. वह विधान परिषद के सभापति भी थे. इस पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading