ये तो गजब हो गया! बैंक की सीढ़ियां तोड़कर चला गया प्रशासन, अंदर फंसे ग्राहक और स्टाफ को JCB से निकाला

बिहार के बक्सर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन की इस कार्रवाई का शिकार एक बैंक हुआ. दरअसल गुरुवार को प्रशासन एक मकान में बाहर की ओर बनायी गई सीढ़ी को तोड़कर चलता बना. सीढ़ी टूट जाने के कारण एक बैंक के कर्मी और ग्राहक पहले फ्लोर पर फंस गए.

बक्सर में सीढ़ी तोड़ने से फंसे बैंक कर्मी और ग्राहक

जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत नियाजीपुर बाजार में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा था. इसी कड़ी में एक मकान से सटकर बनी सीढ़ी तोड़ी गई. इस भवन में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा चलती है.

सरकारी जमीन से हटाया जा रहा था अतिक्रमण

सीढ़ियां टूट जाने की वजह से पहली मंजिल पर स्थित बैंक में कई ग्राहक और बैंककर्मी फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद जेसीबी के जरिए नीचे उतारा गया. वहीं सीढ़ी टूटने के कारण जो ग्राहक बैंक के काम से आए थे, वो ऊपर नहीं जा सके.

जेसीबी से सभी को नीचे उतारा गया

फंसे हुए तमाम लोगों को नीचे उतारने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन शाम तक सभी फर्स्ट फ्लोर पर ही फंसे रहे. सभी को नीचे उतारने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन बुलाया गया. जेसीबी के सहारे सभी फंसे बैंककर्मी और ग्राहको को नीचे उतारा गया.

अंचलाधिकारी का बयान

सिमरी के अंचलाधिकारी बी एस पांडेय ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में दो-दो नोटिस दिया जा चुका है. इसके बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया. सीओ ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान सड़क निर्माण और इसके चौड़ीकरण के लिए किया जा रहा है.

जाम की शिकायत पर कार्रवाई

नियाजीपुर बाजार में अतिक्रमण के कारण लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ता था. आलम यह था कि बाजार में अतिक्रमण के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम प्रभावित होने लगा. काफी शिकायत मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन गुरुवार को बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा.

बाजार में मची अफरातफरी

प्रशासन के सख्त कदम को देख अतिक्रमणकारी अपने स्तर से ही अस्थाई अतिक्रमण को हटाने में जुट गए. सड़क की जमीन पर बनी दीवारों और सीढ़ी को जेसीबी से तोड़ दिया गया. प्रशासन के इस अभियान से पूरे बाजार में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading