मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित गौशाला परिसर में 18 से 24 दिसंबर तक होने जा रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर बाबा गरीबनाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।



यह कलश यात्रा बाबा गरीब स्थान मंदिर से निकलकर सरैयागंज होते हुए सुतापट्टी से गौशाला परिसर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भक्तों का भव्य स्वागत किया।कलश यात्रा में श्रद्धा और भक्ति के साथ 108 यजमान ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पीले रंग का वस्त्र धारण कर शामिल हुए।



कलश धारण कर जब हज़ारो महिलाएं मार्ग से निकली तो पूरा वातावरण भक्ति के रंग में रंग गया। कलश यात्रा में बैंड बाजे के साथ सुंदर भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूरा शहर श्री राधे-कृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा।



