सीएम नीतीश की यात्रा का नाम बदला, तीसरी बार में आई फाइनल तारीख; लालू ने दिया था विवादित बयान

सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा का नाम और समय बदल चुका है। इसे प्रगति यात्रा का नाम दिया गया है। इसकी शुरुआत 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से होगी और 28 दिसंबर को वैशाली से इस यात्रा का समापन होगा।

यह यात्रा कई चरणों में होगी। पहले चरण में सीएम नीतीश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पांच जिलों की यात्रा करेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए लेटर जारी किया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर विवादित बयान दिया था। लालू प्रसाद ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार आंख सेंकने जा रहे है। वह नयन सुख के लिए जा रहे हैं। इस बयान से सियासत गरमा गई थी। जदयू और भाजपा के नेताओं ने लालू प्रसाद को जमाकर खरीखोटी सुनाई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading