3000 BPSC शिक्षकों पर मंडराया नौकरी जाने का खतरा, सर्टिफिकेट की होगी फिर से जांच

बांका: बिहार के बांका में डीईओ ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर बीपीएससी से बहाल शिक्षकों का प्रमाण पत्र मंगवाया है. बीपीएससी से बहाल दोनों चरणाें में बहाल सभी तीन हजार शिक्षकों का प्रमाण पत्र तलब किया गया है. तीन दिनों के अंदर सभी के प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी जिला कार्यालय में उपलब्ध होगी. इसके बाद इसकी जांच होगी. बाराहाट प्रखंड के उच्च विद्यालय गुरुद्वार के एक इंटर शिक्षक से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है.

बाहरी महिलाओं को मिला आरक्षण का लाभ

पत्र के माध्यम से पूछा गया है कि जो महिला बिहार से बाहर की हैं लेकिन फिर भी उसे महिला आरक्षण का लाभ मिल गया है. जिले में बड़ी संख्या में ऐसी महिला शिक्षिका बहाल हो गई हैं, जो बिहार से बाहर की रहने वाली हैं, मगर उसे महिला आरक्षण का लाभ मिल गया. वह शिक्षिका टेट या एसटेट की परीक्षा में भी महिला आरक्षण के आधार पर बहाल हो गई है.

बिना एमएम पूरा किए बहाली

बताया जाता है कि 55 प्रतिशत से कम अंक लाकर ऐसी महिला अभ्यर्थी भी सफल हो गईं. इसके अलावे दर्जन भर ऐसे शिक्षकों के बांका में तैनात होने की खबर है, जिसके पास उस पद की योग्यता नहीं है. यानी कोई बिना एमएम पूरा किए ही इंटर शिक्षक बन गया है.

3000 शिक्षकों की नौकरी पर खतरा

इसी तरह कुछ विद्यालय में कुछ विषयों में उस विषय की डिग्री बगैर शिक्षक बहाल होने की खबर है. इसके अलावे कुछ ऐसे शिक्षक भी जिला में बहाल होने की खबर है, जिन्होंने टीईटी या एसटीईटी 2023 में पास किया. इसके पहले वे बीपीएससी परीक्षा देकर शिक्षक बन गए. बांका स्थापना डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि ऐसे शिक्षकों का प्रमाण पत्र मंगवाया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading