मीनापुर में शिक्षक के साथ हुई हाथापाई के विरोध में 23 सितंबर को विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान बंद रखने का आह्वान

मुजफ्फरपुर: मीनापुर में शिक्षक के साथ हुई हाथापाई की घटना के विरोध में Indian Association of Schools की ओर से 23 सितंबर 2026, बुधवार को सभी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।

संगठन की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर सभी विद्यालयों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाज के प्रतिनिधियों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

संगठन ने मीनापुर की घटना के विरोध में सभी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों से बंद में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही शिक्षकों के सम्मान और उनकी सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि “शिक्षक सुरक्षित, तभी शिक्षित समाज सुरक्षित।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading