पटना : विपक्ष की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए पर बाबा साहब अंबेडकर के मामले को लेकर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं. लेकिन बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि बाबा साहब का अपमान हुआ है.



लालू यादव पर भी कसा तंज
मंत्री अशोक चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बचाव में आकर यह स्पष्ट किया कि बाबा साहब का अपमान नहीं हुआ है. अशोक चौधरी को जदयू का एक बड़ा दलित चेहरा माना जाता है, और इस मामले में उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी पार्टी और अमित शाह के पक्ष का समर्थन किया है.

