पटना: बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से बिहार में बवाल मचा है. रविवार को पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान किया है. AISA-RYA और युवा राजद की ओर से चक्का जाम किया गया है.

बता दें कि अभ्यर्थी 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. परीक्षा के दिन बापू केंद्र पर प्रश्न पत्र देर से मिलने के आरोप में छात्रों ने परीक्षा बहिष्कार कर दिया था. आयोग ने उस केंद्र की परीक्षा रद्द कर 4 जनवरी को कराने का फैसला किया. बीपीएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी यहां पढ़ें.




