बिहार में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कई फ्लाइट और ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान

हिमालय की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण बिहार में ठिठुरन बढ़ गई है। पटना, गया, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कोसी और मुंगेर प्रमंडल के कई जिलों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में तो दृश्यता 50 मीटर से भी कम है। इसका असर रेल और विमान सेवा पर भी पड़ा है। कई फ्लाइट और ट्रेनें लेट से बिहार पहुंच रही। पिछले 24 घंटे में तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, गरीबरथ, ब्रह्मपुत्र मेल, कुंभ एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें काफी देरी से बिहार पहुंची। इतना ही नहीं पटना एयरपोर्ट पर भी कोहरे का असर दिखा। यहां पर 13 जोड़ी फ्लाइट देर से पहुंची और गई। वहीं इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट 6E2214 रद्द कर दी गई।

रोहतास में सबसे ज्यादा ठंडी पड़ी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे। इससे रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा और पटना समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। यानी 18 जनवरी के बाद से ठंड और बढ़ेगी। इधर, आज के मौसम की बात करें तो सर्द पछुआ हवा के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर को कम कर दिया है।

इस कारण शीतलहर जैसे हालात हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा ठंड रोहतास में पड़ी। यहां का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मोतिहारी और बक्सर का 11 डिग्री सेल्सियस, समस्तीपुर और गया का 12.4 डिग्री सेल्सियस और पटना का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading