मुजफ्फरपुर: एआईडीएसओ के द्वारा सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर के डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण और गीत प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

जहां निर्णायक मंडल के तौर पर जनकवि डॉ. कुमार विरल, कवयित्री प्रो. सोनी, सेवानिवृत्त शिक्षक शशिभूषण चौधरी, प्रेमचंद जयंती समारोह समिति के सचिव अर्जुन कुमार और ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के आशुतोष कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विचारों की प्रासंगिकता और युवाओं के लिए उनके संदेश पर अपने विचार व्यक्त किए। निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने “भारत की आज़ादी में क्रांतिकारी आंदोलन की भूमिका और उनका प्रभाव” तथा “क्रांतिकारियों के सपनों का भारत: उनकी सोच और आज की हकीकत” जैसे विषयों पर अपने दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

एकल गीत प्रतियोगिता में छात्रों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में जोश और ऊर्जा भर दी। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को नेताजी जयंती समारोह कर सम्मानित किया जाएगा। AIDSO के जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में जब शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है, छात्रों के जनवादी अधिकारों पर हमले हो रहे हैं और समाज में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है, ऐसे में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विचार ही छात्र-युवा वर्ग को सही दिशा दिखा सकते हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में AIDSO बिहार के राज्य सचिव विजय कुमार, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, मो. अली अख्तर, रूपा कुमारी, अभिषेक कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading