गोबरसही डुमरी रोड स्थित विवाह भवन में बिहार व्यापारी संघ की बैठक में व्यापारी संघ का गठन किया गया। जहां जिले समेत बिहार के विभिन्न जिलों के गल्ला कारोबारी शामिल हुए। इस दौरान व्यापारियों का ने कहा कि कारोबारी विभिन्न राज्यों में अनाज भेजते हैं, मगर उनका पैसा वहां से नहीं मिल पा रहा है।


सबसे अधिक हरियाणा और पंजाब के कारोबारियों ने पैसा फंसा रखा है। जिस कारण से व्यापारियों का करोड़ों रुपए फंसे हैं। इसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती है। व्यापारियों ने बिहार सरकार से नीति बनाने की मांग की, ताकि उनके अनाज का पैसा बाहर के कारोबारी नहीं रख सके।


आगे संघ के अध्यक्ष साहिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि उनका खुद का 2.50 करोड़ रुपए फंसा है। हरियाणा पंजाब के कारोबारी पैसे मांगने पर जान से मारने तक की धमकी देते हैं। महिला कारोबारी अंकिता अग्रवाल ने बताया कि पैसा फंसने से आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है।


बैठक में धर्मेंद्र गुप्ता, अमरनाथ (आरा), गुड्डू , बबलू, सोनू, पप्पू गुप्ता (कांटी), सुनील (करजा) सुधीर (मोतिहारी), संजीव कुमार व विकास कुमार(सिवाईपट्टी), लक्ष्मी शाह(ताजपुर) के अलावा अन्य जिलों के कारोबारी मौजूद थे।