पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने CM नीतीश की जमकर की तारीफ, बड़ा सवाल- क्या NDA के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव?

रोहतास : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों काराकाट विधानसभा में लगातार देखी जा रही हैं. काराकाट दौरे के दौरान ज्योति सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है. ऐसे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है.

ज्योति सिंह ने CM नीतीश की तारीफ की 

दरअसल, ज्योति सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो कर दिया है, वह शायद ही कोई अन्य मुख्यमंत्री कर सकता है. आज सीएम नीतीश कुमार की ही देन है कि वह देर रात तक लोगों से मिलती-जुलती रहती हैं. कहीं कोई भय का माहौल नहीं है. इसके लिए नीतीश कुमार तारीफ के काबिल हैं.

इस साल विधानसभा चुनाव लड़ेंगी ज्योति सिंह 
बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. पर किस पार्टी से चुनाव लडेंगीं उन्होंने खुलासा नहीं किया है. ऐसे में अब कयास लगाया जाने लगा है कि क्या वह एनडीए के टिकट पर बिहार विधानसभा 2025 का ताल ठोकेंगीं? पिछले एक सप्ताह से ज्योति सिंह काराकाट तथा डेहरी विधानसभा इलाके में घूम रही हैं.

पवन सिंह ने भी आजमाया था भाग्य 

यहां यह बताना भी जरूरी है कि पवन सिंह ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था. इस चुनाव में वैसे तो उनकी हार हुई थी. पर कहा जाता है कि उनकी वजह से एनडीए को शाहाबाद क्षेत्र में काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था. ऐसे में सवाल उठता है कि किया नीतीश कुमार की तारीफ कर ज्योति सिंह ने नए द्वार खोल दिए हैं?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading