मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में सभी बुनियादी विद्यालयों का नाम कस्तूरबा बुनियादी विद्यालय होगा। राज्य सरकार ने सभी बुनियादी विद्यालयों के जीर्णोद्धार का फैसला पहले ही कर लिया था। वह सोमवार को 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प’ में विकास प्रबंधन संस्थान सोसाइटी (डीएमआई) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भितिहरवा महत्वपूर्ण जगह है, जहां कस्तूरबा गांधी रूकी थीं। डीएमआई को बहुत कुछ करना है, हमारा कंसेप्ट है कि जितने भी बुनियादी विद्यालय हैं, उसे रिवाइव कर मॉडल के रूप में परिणत करना है। पंचायतों के सशक्तीकरण से संबंधित डीएमआई का जो मॉडल सामने आएगा, उसे अन्य जगहों पर भी लागू किया जाएगा। डीएमआई के कैंपस का काम जल्द शुरू कराएं। स्ट्रक्चर का काम भले ही फेज वाइज हो, लेकिन बुनियादी जरूरतों को तत्काल पूरा कराया जाना चाहिए।
चहारदीवारी आकर्षक और अच्छे ढंग से बने, पैसे की कोई कमी नहीं होगी। छात्रावास का तात्कालिक तौर पर प्रबंध होना चाहिए।