महाकुंभ के लिए बिहार के इस जिले से फ्री में जा रही बसें, खाना पीना और रहना भी मुफ्त

भोजपुर: 144 साल बाद आए महाकुंभ में दूर दराज से लोग प्रयागराज जा रहे हैं. क्या दिल्ली क्या मुंबई हर शहर से श्रद्धालु ट्रेन, निजी वाहन, सवारी गाड़ियों पर सवार होकर प्रयागराज के संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. ऐसे में भोजपुर कहां पीछे रहने वाला है. भोजपुर से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के लिए जा रहे हैं.

महाकुंभ में जाने के लिए बस फ्री

आरा के रहने वाले भाजपा नेता सह समाजसेवी गुड्डू सिंह बबुआन ने कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बस की सेवा दे रहे हैं. मंगलवार को करीब 1100 यात्रियों को आरा से निःशुल्क 22 बसों के माध्यम से रवाना किया गया. यात्रियों को बस सेवा के साथ भोजन व रहने की व्यवस्था भी इस कमिटी के द्वारा की जा रही है.

22 बसें…1100 यात्री

भोजपुर जिले के लोग अगर प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान करना चाहते हैं तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. आरा से अब निरंतर नि:शुल्क बस सेवा शुरू की जा रही है. 22 बसों के माध्यम से 1100 यात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया. कुंभ मेले के दौरान समय-समय पर ये बस आरा से खुलेंगी.

प्रयागराज में नि:शुल्क भोजन की भी व्यवस्था

इस यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन, चाय, नाश्ता और बस सेवा की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा प्रयागराज के बेनी माधव मार्ग में बने संत जीयर स्वामी जी के द्वारा 50 बीघा में शिविर लगाया गया है, जहां मुफ्त रहने की भी व्यवस्था की गई है.समाजसेवी गुड्डू सिंह बबुआन ने बताया कि कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से मैं अपील करता हूं कि वह अपने अन्य साथियों को भी यह संदेश पहुंचाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading