शिक्षा के नाम पर घोटाले का खेल, BSCC योजना में करोड़ों की हेराफेरी, वैशाली के 3 कॉलेजों पर गिरी गाज

बिहार : बिहार में शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक बहस के केंद्र में आ गई है। इस बार मामला बेहद संगीन है, जहां  बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना (बीएससीसी) के तहत करोड़ों रुपये के कथित दुरुपयोग का खुलासा हुआ है। वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित तीन कॉलेजों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके भुगतान पर रोक लगा दी है और मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

सियासी मायने में यह मामला सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि शिक्षा के नाम पर संगठित माफिया तंत्र की ओर इशारा करता है। सरकार ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ इन कॉलेजों के भुगतान पर रोक लगाई है, बल्कि उनकी मान्यता रद्द करने के लिए भी विभाग को सिफारिश भेज दी गई है।

इतना ही नहीं, पटना के आदया इंटरनेशनल कॉलेज और मुजफ्फरपुर के अर्पिता इंटरनेशनल कॉलेज भी अब जांच के दायरे में आ गए हैं। इससे साफ है कि यह मामला सिर्फ तीन कॉलेजों तक सीमित नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क की तरफ इशारा कर रहा है। अब सवाल यह है कि क्या सरकार इस ‘शिक्षा घोटाले’ की जड़ तक पहुंच पाएगी या फिर यह मामला भी सियासी बयानबाजी तक सिमट कर रह जाएगा। फिलहाल, प्रशासन की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है शिक्षा के नाम पर धांधली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading