महाकुंभ के लिए व्यवस्था सरकारी है.. पटना से प्रयागराज 550 रुपये में जाइये

पटना : महाकुंभ को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पटना से प्रयागराज के लिए बस सेवा की शुरुआत करने का निर्णय लिया है. पटना से प्रयागराज के बीच बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा शुक्रवार से दो बसों का परिचालन शुरू किया गया है. यह बसें प्रतिदिन पटना से प्रयागराज के बीच चलेंगी.

28 फरवरी तक बस का परिचालन 

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालूओं के आवागमन की सुविधा के लिए 31 जनवरी से पटना-प्रयागराज के लिए दो बसों की सुविधा प्रारंभ की गई है. इन बसों का परिचालन 28 फरवरी तक होगा. यह नई बस सेवा यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी और दोनों शहरों के बीच यात्रा को आसान बनाएगी.

प्रयागराज के लिए रात 8.30 बजे खुलेगी 
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि यह बस पटना से प्रयागराज वाया आरा, मोहनियां, वाराणसी मार्ग पर चलेगी. पटना से यह रात्रि 8.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. प्रयागराज से रात्रि 10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी.

पटना-प्रयागराज का किराया 550 रुपये

पटना-प्रयागराज बस बांकीपुर, बस स्टैंड गांधी मैदान से खुलेगी. इस बस सेवा के तहत, पटना से प्रयागराज के लिए किराया 550 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है. टिकट की बुकिंग बांकीपुर, बस स्टैंड के काउंटर पर करा सकेंगे. बस टिकट बुकिंग से संबंधित जानकारी 9576270194 एवं 8294042679 पर प्राप्त की जा सकती है.

आने-जाने के लिए एक साथ भी करा सकते टिकट बुकिंग 

पटना से प्रयागराज आने-जाने दोनों तरफ के लिए टिकट की बुकिंग एक साथ भी करा सकते हैं. इस सेवा के तहत दो टाटा नन-एसी बसें पटना और प्रयागराज के बीच 28 फरवरी 2025 तक नियमित रूप से चलेंगी. दोनों बस में 42 सीटें उपलब्ध हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading