बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा ले रही है। पटना समेत सभी जिलों में 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी पहुंच चुके हैं। कई केंद्रों पर बच्चों को तिलक लगाकर शिक्षकों ने स्वागत किया। बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए कई तरह दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे। परीक्षा केंद्र के अंदर पर हॉल टिकट, कलम और पानी के बोतल के अलावा कुछ भी ले जाने की इजाजत नहीं है।

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दीवर फांदकर केंद्र में घुसने वालों पर फौरन प्राथमिकी दर्ज करवाई है। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे बायोलॉजी (साइंस) और फिलॉस्फी (आर्ट्स) की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में में इकोनॉमिक्स (आर्ट्स-कॉमर्स) की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा बजे तक होगी।

दो पाली में होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड के अनुसार, इस बार परीक्षा में 12,90,213 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। यह परीक्षा 15 फरवरी 2025 तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक होगी।

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले यानी सुबह 8:30 बजे से उनका प्रवेश करना शुरू हो जायेगा, जबकि नौ बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जायेगा। नौ बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी।

वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे दोपहर से शुरू होगी इसके लिए बच्चों को एक बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करना शुरू हो जायेगा और डेढ़ बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जायेगा। बिहार बोर्ड के निर्देशों के अनुसार डेढ़ बजे के बाद से परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद हो जायेगा।

