बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सिविल सेवा परीक्षाओं (UPSC/BPSC) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। यह कोचिंग जननायक पुस्तकालय एवं राज्य डिजिटल अध्ययन केंद्र, पटना में संचालित होगी।

कैसे मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को पहले चयन परीक्षा देनी होगी, जो 16 फरवरी 2025 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने का प्रशिक्षण मिलेगा।

सीटों का वितरण
- 40% सीटें पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए
- 60% सीटें अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए
योग्यता और सुविधाएं
केवल बिहार राज्य के वे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिनकी परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो। निःशुल्क कोचिंग के अलावा, 3,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ताकि प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें खरीदी जा सकें। वहीं निःशुल्क अध्ययन सामग्री, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन टेस्ट, प्रेरणा सत्र और मार्गदर्शन कार्यक्रम की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
