सीएम नीतीश ने शेखपुरा को दी बड़ी सौगात, 150 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के तहत शेखपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने 150 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसमें सौ करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन तो 50 करोड़ की योजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया। इन विकास योजनाओं में सड़क, नली, गली, सोलर लाइट, आहर, पईन के साथ खेल मैदान और पंचायत सरकार भवनों का निर्माण शामिल है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गगौर गांव में योजनाओं की शुरुआत किया। उन्होंने 14 पंचायतों में बन चुके खेल मैदानों का उद्घाटन भी किया। जिसमें  पंचायतों में खेल मैदान की शुरुआत हुई है उनमें गगौर, माफो, सर्वा, सामस बुजुर्ग, छठियारा, लोहान, चोरदरगाह एवं विमान शामिल हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने पथ निर्माण विभाग की चार सड़कों का उद्घाटन भी किया।  योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के लिए गगौर के हेल्थ एवं बेलनेस सेंटर के पास स्थित मैदान में शिलापट्ट भी लगाये गए।

इन योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास शेखपुरा अन्तर्गत मटोखर दह को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा, बरबीघा में सामस विष्णुधाम मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा, राष्ट्रीय उच्च पथ-33A के 11वें किलोमीटर टोठीया पहाड़ मोड़ से कुसुम्भा भाया मटोखर दह तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा, जखराज स्थान से हुसैनाबाद पथ तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा, शेखपुरा में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा, सकरी सिंचाई योजनान्तर्गत बाजिदपुर से निकलने वाली मिरजैन नहर प्रणाली एवं इसकी तेउसाईन शाखा नहर का पुनर्स्थापन तथा लाइनिंग का कार्य किया जायेगा, नेमदारगंज से रमजानपुर तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा, शेखपुरा जिले में शेखपुरा तथा चेवाड़ा प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

उद्योग विभाग मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत  वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित एवं प्रशिक्षण उपरांत  लाभुकों को 1.70 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक दिया गया। बिहार लघु उद्यमी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 25 में अंतिम रूप से चयनित  एवं प्रशिक्षण उपरांत कुल 221 लाभुकों को 1.64 करार रुपए का सांकेतिक चेक दिया गया।

परिवहन विभाग 
मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत बासुकीनाथ को 05 लाख की सहायता राशि दी गई, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत धीरज कुमार, शंभू मांझी एवं मोहम्मद अशरफ को ई- रिक्शा खरीदने हेतु सहायता राशि दी गई।


कृषि विभाग 
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत  मधुमति कुमारी को प्याज भंडारण  इकाई के निर्माण हेतु कुल 06 लाख के लगात का 75 प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया गया,जिसका डमी चेक माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों के द्वारा दिया गया।

शेखपुरा जिले की घोषणाए-

  •  शेखपुरा अन्तर्गत मटोखर दह को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।
  • बरबीघा में सामस विष्णु धाम मंदिर परिसर का सौंर्दयीकरण किया जायेगा।
  •  राष्ट्रीय उच्च पथ-33A के 11वें किलोमीटर तोथिया पहाड़ मोड़ से कुसुम्भा भाया मटोखर दह तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा।
  •  जखराज स्थान से हुसैनाबाद पथ तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा।
  • शेखपुरा में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा।
  • सकरी सिंचाई योजनान्तर्गत बाजिदपुर से निकलने वाली मिरजैन नहर प्रणाली एवं इसकी तेउसाईन शाखा नहर का पुनर्स्थापन तथा लाईनिंग का कार्य किया जायेगा।
  • नेमदारगंज से रमजानपुर तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  • शेखपुरा जिले में शेखपुरा तथा चेवाड़ा प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

लखीसराय जिले की घोषणाएं – 

  •  लखीसराय की सीमा पर अवस्थित पचना से नालन्दा जिला के सरमेरा तक ग्रीन फील्ड सड़क का निर्माण कराया जायेगा।
  • सतसंडा पहाड़ पर पर्यटक सुविधाओं का निर्माण एवं विकास किया जायेगा।
  • लाल पहाड़ी पर अवस्थित ऐतिहासिक स्थल को संरक्षित किया जायेगा।
  • लखीसराय के अशोकधाम परिसर में पर्यटन सुविधाओं का निर्माण एवं विकास किया जायेगा।
  • हलसी प्रखंड के सिरखिण्डी ग्राम में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा।
  • बड़हिया नगर परिषद् में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा।
  • बड़हिया के बी०एम०एन० कॉलेज घाट से मराची तक ग्रामीण सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  • लखीसराय जिले के 3 प्रखंडों क्रमशः बड़हिया, सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय में नये प्रखंड-सह अंचल कार्यालय भवन तथा 3 प्रखंडों पिपरिया, रामगढ़ चौक एवं चानन में प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल भवन सहित आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त लखीसराय एवं शेखपुरा जिलो में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading