बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (deledbihar.com) के माध्यम से 7 फरवरी, 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीएसईबी ने 11 जनवरी को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की, जिसकी मूल समय सीमा 22 जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 27 जनवरी कर दिया गया। इसके बाद दोबारा समिति ने आवेदन की तिथि 7 परवरी तक बढ़ी दी।


