चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा तोहफा! बक्सर के 36 हजार से अधिक घरों तक पहुंचा गंगा का शुद्ध पेयजल

बक्सर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट और बक्सर जिले की बहुप्रतीक्षित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का लोकार्पण आज सीएम नीतीश कुमार ने किया. प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर आए. 202 करोड़ की लागत से बने इस बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत 20 पंचायतों के 51 गांवों में 36760 घरों में गंगाजल का शुद्ध पेयजल पहुंचाना है.

सीएम नीतीश ने बक्सर को दी बड़ी सौगात

इस बाबत बात करते हुए बक्सर के जिलाधिकरी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि प्रगति यात्रा के क्रम में बक्सर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले को करीब 476 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है. दियारा क्षेत्र बुरी तरह आर्सेनिक से प्रभावित था. यहां के भूजल में आर्सेनिक की मात्रा होने के कारण यह क्षेत्र कैंसर जोन बन चुका था.

क्षेत्र बन गया है कैंसर जोन

बता दें कि पानी में अत्यधिक आर्सेनिक होने को लेकर रिपोर्ट यह भी आई थी कि मां के दूध में आर्सेनिक की मात्रा आने लगी थी, जिससे नवजातों का जीवन भी प्रभावित होने लगा था. इसीलिए सरकार द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया और यह तय किया गया कि गंगाजल को शुद्ध कर इस क्षेत्र को लोगों को पेयजल के रूप में आपूर्ति की की जाएगी.

रामरेखा घाट भी गए नीतीश

इसी कड़ी में 2009 में इस योजना की शुरुआत की गई, लेकिन कई कारणों से इसमें देरी होती गई. अब यह 2025 में योजना पूर्ण हुई है , जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को किया. मुख्यमंत्री ने सिमरी के परसन पाह में मॉडल पंचायत भवन का भी उद्घाटन किया. यहां से बक्सर के सुप्रसिद्ध रामरेखा घाट भी गए,जहां उन्होंने मां गंगा के दर्शन कर करीब 13 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया.

जीविका दीदियों ने जमकर की सीएम की तारीफ

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री नीरज कुमार ,बिहार सरकार के ही मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद हैं. नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से भी बात की. जीविका दीदी कुसुम कुमारी ने कहा कि सीएम से मिलकर बहुत अच्छ लगा. नीतीश भइया ने बताया कि 2005 ऐसा नहीं हो रहा था. जीविका दीदी का पहनावा भी अच्छा नहीं था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading