मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 के स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करने तथा विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति का जायजा लेने के निमित्त शहर के कई परीक्षा केद्रो का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारीद्वय ने नीतीश्वर कालेज मूजफ्फरपुर, चैपमैन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित कई अन्य केंद्रो का निरीक्षण कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र के बाहर गेट पर भीड़ भाड़ नहीं लगाने तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सक्रिय एवं तत्पर होकर कर्तव्य के प्रति जवाबदेह होने का निर्देश दिया। साथ ही केंद्र अधीक्षक को पब्लिक एड्रेस सिस्टम से आवश्यक निर्देशों की उद्घोषणा करने को कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिये दी गई सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय, लाइट आदि का भी निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाएं बहाल रखने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading