पटना के कंकड़बाग में फायरिंग करते हुए एक घर में घुसे अपराधी, पुलिस ने चारो तरफ से घेरा

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को कंकड़बाग इलाके में अफरा-तफरी मच गई. चार थानों की पुलिस और एसटीएफ के जवान एक घर को चारो तरफ से घेर लिए और अपराधी को सरेंडर कराने की कोशिश कराने लगे.

पटना के कंकड़बाग में फायरिंग

कहा जा रहा है कि, अपराधी 4-5 राउंड फायरिंग करते हुए कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ के एक घर में घुस गए. इसके बाद पुलिस का ऑपरेशन शुरू हो गया. अत्याधुनिक हथियार के साथ पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और अपराधी को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया. ये कार्रवाई काफी देर तक चली. इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहोल बना रहा.

पुलिस को देखते ही की फायरिंग

बताया जा रहा है कि ये दुर्दांत अपराधी थे. पुलिस को देखते ही ये फायरिंग करने लगे और चार मंजीली इमारत में घुस गए. यहां पर रहने वाले लोग इस दृश्य को देखकर काफी भायभीत हो गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading