राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर नंद किशोर यादव ने भाजपा विधायक को लगाई जोरदार डांट

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया . राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को एक साथ संबोधित कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की.

माले विधायक हाथों में जंजीर बांधे विधानसभा पहुंचे और उसी तरह उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर हमला शुरू हुआ.

हालांकि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अभिभाषण में बाधा डाल रहे विपक्षी सदस्यों को कहा कि आपका प्रोटेस्ट हो गया. अब बैठ जाइये. उनकी इस अपील के बाद बड़ी संख्या में विपक्षी सदस्य अपनी जगह पर जा बैठे. हालाँकि बीच बीच में वे सरकार विरोधी नारे लगाते रहे.

इसके पहले सदन के अंदर बीजेपी विधायकों ने माले विधायकों को बेऊर जेल जाने की सलाह दी. जिस पर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने भाजपा विधायक को डांटते हुए चुप रहने को कहा.

दरअसल, बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार 28 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह सत्र लगभग एक महीने तक चलेगा।

जिसमें कुल 20 बैठकें आयोजित की जाएंगी। पहले दिन यानी आज राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी, जिसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 3 मार्च को नीतीश सरकार का बजट पेश करेंगे. जिस पर चुनावी वर्ष के कारण सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.