सलमान ने कटरीना को ‘जीरो और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ साइन करने से किया था मना

कटरीना कैफ आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं । पिछले दिनों कटरीना की दो फिल्में रिलीज हुईं । एक आमिर खान के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और दूसरी शाहरुख खान के साथ ‘जीरो’ । ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं । अब कटरीना के पास सिर्फ सलमान खान की ‘भारत’ है । इस फिल्म में भी कटरीना को तब लिया गया जब प्रियंका चोपड़ा ने ये मूवी छोड़ दी । फिलहाल कटरीना के पास सिर्फ यही फिल्म है । हालांकि ‘जीरो’ और ‘ठग्स…’ में कटरीना बेहद खूबसूरत लगी लेकिन  फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह से कटरीना को दर्शकों ने नोटिस नहीं किया । अब फिर से सलमान खान कटरीना के मेंटर बन गए हैं ।

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने कटरीना को ‘जीरो और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ साइन करने से मना किया था । खबरों की मानें तो ये दोनों फिल्में पहले सलमान को ऑफर हुई थीं । सलमान को पता था कि दोनों ही फिल्मों में कटरीना का रोल कुछ खास नहीं है । इस वजह से सलमान ने कटरीना को सलाह दी थी कि वो ये फिल्में ना करें लेकिन कैट ने उनकी बात नहीं मानी ।अब सलमान ही स्क्रिप्ट का चयन करने में कटरीना की मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.