एनटीपीसी कांटी में सुरक्षा दिवस का हुआ आयोजन

एनटीपीसी कांटी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह सुरक्षा सप्ताह 04 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जाएगा।

आज प्रातः 09.30 बजे सुरक्षा पार्क में श्री मधु एस., परियोजना प्रमुख ने सुरक्षा घ्वज फहराया एवं उपस्थित सारे कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए खुद को सुरक्षित रखना चाहिए ताकि हम परिवार के साथ-साथ संस्था एवं देश के प्रगति में अपना योगदान दे सके।

इस वर्ष की सुरक्षा थीम है “सुरक्षा और स्वास्थ्य – विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक”। सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन सप्ताह भर किया जाएगा।

इस मौके पर तापस साहा, महाप्रबंध क (अनुरक्षण एवम प्रचालन), अभिषेक जैन, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा), विभागाध्यक्ष, सीआईएसएफ के कर्मचारीगण, कामगार बंधु इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading