मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी चौक स्थित झिटकहियां इलाके में रविवार को मिस्टर एंड मिसेज मार्ट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सफल चार वर्षों की यात्रा पूरी करने के उपलक्ष्य में “देसी आंगन रेस्टोरेंट” एवं लाइव रेडी तो इट फूड प्रोसेसिंग प्लांट का भव्य उद्घाटन किया।


इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सिंह एवं अनिल कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर नगर विधायक मुजफ्फरपुर रंजन कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम दोपहर से शाम तक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ, जहां अतिथियों ने नई पहल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय स्तर पर रोजगार और बेहतर खाद्य सुविधाओं की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।


कंपनी प्रबंधन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से ही यह मुकाम संभव हो पाया है और आगे भी बेहतर सेवाएं देने का प्रयास जारी रहेगा।



निदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि मिस्टर एंड मिसेज मार्ट ऐसी प्रतिष्ठान है जहां ग्राहकों के नजर के सामने निर्मित प्रोडक्ट को दिया जाता है, साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं की सौ फीसदी शुद्धता की गारंटी दी जाती है। वहीं उद्घाटन अवसर पर पहुंचे भाजपा नेता केपी पप्पू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे बिहार में इस तरह की प्रतिष्ठान नहीं है।

