एयरटेल ने लांच किया 300 रुपये से कम कीमत वाला नया प्री पेड प्लान, जाने

एयरटेल ने ग्राहकों के लिए नया प्री-पेड प्लान लांच किया है। एयरटेल के इस प्री-पेड प्लान की कीमत 289 रुपये है। एयरटेल के इस प्लान की टक्कर वोडाफोन के हाल ही में लांच हुए 279 रुपये वाले प्लान से होगी। एयरटेल का यह प्लान दिल्ली मुंबई जैसे मेट्रो शहरों को छोड़कर सभी सर्किल के लिए है।

तो आइये जानते है एयरटेल के 289 रुपये वाले प्लान के फायदे
एयरटेल के नए 289 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 48 दिनों की है। यहां आपको बता दें कि वोडाफोन के 279 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के तहत आप रोमिंग में फ्री इनकमिंग के साथ अनलिमिटेड आउटगोइंग कॉलिंग कर सकेंगे।

गौरतलब है कि एयरटेल ने हाल ही में 76 रुपये का प्री-पेड प्लान लांच किया है जो कि नए ग्राहकों के लिए है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ 26 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इस प्लान में 100 एमबी डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा 60 पैसे की दर से लोकल व एसटीडी कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान की अच्छी बात यह है कि यह प्लान 2G/3G/4G सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.