मुजफ्फरपुर बैरिया के आदर्श ग्राम स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में चल रहा आठ दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2024-25 का आज तीसरा दिन सम्पन हुआ।


इस अवसर पर विभिन्न खेल जैसे शॉट पूट, स्पून एंड मार्बल रेस, 100 मीटर, 200 मीटर रेस, कलेक्ट द ऑब्जेक्ट फाइनल का आयोजन किया गया। इसमे सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर अपनी अभिरुचि दिखाई।


आज के खेल की समाप्ति तक महावीरा हाउस 400 अंकों के साथ सिद्धार्था हाउस 375 अंक के साथ अग्रेसित रहें। बाकी दोनों हाउस 355 और 215 अंकों के साथ प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाएं हुए हैं ।


आज का परिणाम कलेक्ट द ऑब्जेक्ट में अक्षत आनंद (नर्सरी), श्रीति आनंद और रौनक सिंह (एल.के. जी.) तथा आराध्य जैस्वाल और आदर्श आनंद (यू.के.जी.), शॉट-पुट में शिवानी (वर्ग आठ), रिषा (वर्ग नौ), स्पून एंड मार्बल रेस में श्रीजा और नमन कुमार (वर्ग एक),



अन्वेषा सिंह और हारिश (वर्ग दो), आराध्य और रूद्र ठाकुर (वर्ग-तीन) 200 मीटर रेस में नितिन कुमार और स्नेहा राणा (वर्ग सात), अभिषेक कुमार और शानवी (वर्ग- आठ), वैभव और आर्या (वर्ग नौ) 100 मार रेस में युवराज राजपूत (वर्ग – छः), नितिन कुमार (वर्ग सात), अभिषेक (वर्ग आठ), लक्षित (वर्ग- नौ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान प्राचार्या अलका झा एवं प्रशासक राकेश त्रिवेदी ने सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र दिये और साथ ही सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।