राष्ट्रगान विवाद पर सियासी संग्राम, विपक्ष के हमलों के बीच अकेल पड़े सीएम नीतीश

बिहार में राष्ट्रगान को लेकर नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। विपक्ष लगातार इसे मुद्दा बनाकर सीएम नीतीश कुमार पर हमले बोल रहा है और इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के हमलों के बीच घिरे सीएम नीतीश कुमार अकेले पड़ते दिख रहे हैं। इस बीच बड़ा सवाल उठ रहा है कि दोनों डिप्टी सीएम कहां है?

दरअसल, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाकर विपक्ष सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच सीएम नीतीश कुमार उनके ठीक बगल में खड़े दीपक कुमार से बातचीत करते नजर आए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के नेता आरोप लहा रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है।

आज विधानसभा के बाहर और भीतर दोनों ही सदनों में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश के खिलाफ रणनीति तय की है और दोनों ही सदनों में मुख्यमंत्री को घेरने का प्लान बनाया है।

इतना ही नहीं शनिवार को विपक्ष एकजुट होकर पूरे बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरेगा। अगर नीतीश कुमार माफी नहीं मांगते हैं तो विपक्ष रविवार को राजभवन मार्च भी करेगा।

इस बीच विपक्ष के हमलो से सीएम नीतीश कुमार चौतरफा घिर गए हैं और अकेले पड़ते दिख रहे हैं। यूं तो हर मुद्दे पर सामने से आकर बिना पूछे जवाब देने वाले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सीन से गायब हो गए हैं।

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के भीतर और बाहर भारी हंगामे के बावजूद दोनों डिप्टी सीएम का न तो कोई बयान आया और ना ही वे सीएम के बचाव में उतरे, ऐसे में सवाल उठना लाजमी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading