मुज़फ़्फ़रपुर : बेनीबाद में नल-जल योजना घोटाला: लाखों के गबन के आरोप में पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

गायघाट (मुजफ्फरपुर) दीपक कुमार। बेनीबाद थाना क्षेत्र के जाता पंचायत वार्ड संख्या-6 में नल-जल योजना में लाखों रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने पूर्व वार्ड सदस्य चुल्लाई सहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेनीबाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी तत्कालीन बीडीओ के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई। पुलिस जांच में गबन के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

कैसे हुआ घोटाला?

नल-जल योजना के तहत वार्ड क्रियान्वयन समिति को सीधे सरकारी राशि मुहैया कराई गई थी। लेकिन पूर्व वार्ड सदस्य और अन्य जिम्मेदारों ने इस राशि का सही हिसाब नहीं दिया और न ही खर्च किए गए पैसों को सरकारी खाते में वापस जमा किया। इस वित्तीय अनियमितता के कारण मामला दर्ज किया गया था।

क्या होगी अगली कार्रवाई?

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी ताकि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading