रिपोर्ट : अमन कुमार “मॉन्टी”
मुज़फ़्फ़रपुर: पराव पोखर छठ पूजा समिति की ओर से पराव पोखर पर भव्य सजावट की गई। रंग-बिरंगी लाइटों से पोखर को जगमगाया गया, जिससे घाट की सुंदरता देखते ही बन रही थी। पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कार्तिक छठ जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात किए गए थे। इसके अलावा, खोया-पाया केंद्र से लगातार सूचनाएं प्रसारित की जा रही थीं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।



समिति के सदस्य रहे सक्रिय
पूरे आयोजन को सफल बनाने में पराव पोखर छठ पूजा समिति के सदस्य मीडिया प्रभारी राकेश पटेल, महामंत्री दिलीप कुमार, अवनीश कुमार, राजन कुमार और मुकेश कुमार पूरी तरह से सक्रिय रहे। उन्होंने हर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के छठ महापर्व मना सके।

चैती छठ के इस आयोजन ने कार्तिक छठ जैसी भव्यता का अहसास कराया, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।




