मुजफ्फरपुर : रामनवमी पर सिकंदरपुर घाट से निकाला गया भव्य जुलूस, राष्ट्र की समृद्धि व खुशहाली की कामना ! भाजपा अध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार हुए शामिल

मुजफ्फरपुर | विशेष संवाददाता

रामनवमी के पावन अवसर पर आज सिकंदरपुर घाट से एक भव्य धार्मिक जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की समृद्धि, खुशहाली और राष्ट्र की मजबूती के लिए प्रार्थना की गई। इस शुभ आयोजन में भाजपा अध्यक्ष (पूर्व) विवेक कुमार ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जुलूस की शुरुआत विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शिरकत की और जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।

मुजफ्फरपुर भाजपा अध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार ने इस अवसर पर कहा कि “रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी हुई एक गौरवशाली परंपरा है। इस दिन हम सभी को समाज और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा और एकता का संकल्प लेना चाहिए।”

जुलूस में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भारी भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक बल्कि सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बन गया।

रामनवमी पर इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक चेतना को बल मिलता है, और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.