मुज़फ़्फ़रपुर चित्रगुप्त एसोसिएशन चुनाव में अजय नारायण पैनल की ऐतिहासिक जीत, विरोधियों का सूपड़ा साफ!

मुज़फ़्फ़रपुर।चित्रगुप्त एसोसिएशन चुनाव 2025 में अजय नारायण सिन्हा पैनल ने 100% कब्जा जमा कर इतिहास रच दिया है। पैनल के सभी 10 पदों पर उम्मीदवारों ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करते हुए विरोधी गुटों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं, विरोधी खेमों को खाता खोलने तक का मौका नहीं मिला।

चारों प्रमुख एकल पदों पर अजय पैनल की बेमिसाल जीत:

अध्यक्ष पद पर स्वयं अजय नारायण सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी के.के. सिन्हा को करारी शिकस्त दी। महामंत्री पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव ने विजय कुमार को भारी अंतर से परास्त किया। संगठन मंत्री पद पर सत्येंद्र कुमार पिंकु ने चंद्रशेखर कुमार को बाहर का रास्ता दिखाया। कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार ने इस चुनाव का सबसे बड़ा जीत अंतर दर्ज कर डॉ. अनिल कुमार को शिकस्त दी।

उपाध्यक्ष पद पर भी कब्ज़ा:

छह उपाध्यक्ष पदों पर पैनल के प्रत्याशी — चक्रधर सिन्हा, कुमुद प्रसाद सिन्हा, मुकेश कुमार, सुधीर कुमार सिन्हा, सतीश कुमार, और राकेश चन्द्र सम्राट — सभी भारी मतों से विजयी रहे।

मंत्री पदों पर जीत दर्ज करने वाले:

चार मंत्री पदों पर आलोक कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, हरेश्वर नाथ श्रीवास्तव, और अमर प्रकाश ने मजबूती से जीत सुनिश्चित की।

संयुक्त मंत्री पदों पर भी जीत का सिलसिला जारी:

चार संयुक्त मंत्री पदों पर तरुण कुमार, रजनीश कुमार अंबष्ट, और मृत्युंजय कुमार उर्फ वरुण विजयी घोषित हुए।

कार्यकारिणी के सभी स्थानों पर कब्जा:

पांच कार्यकारिणी पदों पर भी अजय पैनल का दबदबा बरकरार रहा। विश्वनाथ प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, निर्मल कुमार सहयोगी, उदय नारायण सिन्हा, और अमितेश कुमार ने शानदार जीत हासिल की।

एकतरफा नतीजों ने सभी अनुमानों को चौंकाया

इस चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मतदाताओं का पूर्ण विश्वास इस बार अजय नारायण सिन्हा के नेतृत्व और उनके पैनल पर था। चुनाव पूर्व अंदरूनी खींचतान, भ्रम और गुटबाजी के बीच भी अजय पैनल की रणनीति और एकजुटता ने उसे निर्णायक बढ़त दिलाई।

अब सबकी निगाहें नव-निर्वाचित टीम पर टिकी हैं, जिनसे चित्रगुप्त समाज को पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और विकास की नई दिशा देने की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading