पटना में महिला की गो’ली मारकर ह’त्या, अ’पराधियों ने घर के सामने बनाया निशाना

पटना : बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेऊरा गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जब महिला अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी, तभी घटना को अंजाम दिया गया.

पटना में मर्डर

घटना के बाद से पूरे इलाके को दहशत का माहौल है. घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मृतका की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है. हत्या का आरोप मृतका के जेठ व बेटे पर लगा है. संपत्ति हड़पने को लेकर किया गया हमला बताया जा रहा है. इससे पहले भी गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था.

घात लगाकर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

घटना के संबंध में मृतका मीरा देवी के परिजनों ने बताया कि वह सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं. तभी पूर्व से घात लगाए हमलावरों ने अचानक उन पर गोली चला दी. गोली लगते ही मीरा देवी जमीन पर गिर पड़ी. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

अपने ही बने खून के प्यासे

हत्या का आरोप मृतका के ही जेठ श्लोक यादव और उसके पुत्र भूषण यादव पर लगाया जा रहा है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है. लोगों का कहना है कि मृतका के परिवार पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिसमें एक सदस्य को गोली मारकर घायल किया गया था.

इलाके की घेराबंदी कर हो रही जांच

इधर, घटना की सूचना मिलने पर अथमलगोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. सुबह हुई इस वारदात से पूरे मेऊरा गांव में दहशत और तनाव का माहौल है.

घटनास्थल से खोखा बरामद

घटना के संबंध में बाढ़ एएसपी 2 अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि सुबह 5 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला मीना देवी (पति रघुवंश प्रसाद) की गोली मारकर हत्या की गई है. आरोपी श्लोक यादव ने अपने पुत्र के सहयोग से गोली मारकर हत्या की है. मीना देवी को दो गोली मारी गई है. जिसमें एक खोखा भी घटनास्थल से पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस तकनीकी और एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading