बिहार बॉर्डर पर हाई अलर्ट,हर गाड़ी की हो रही कड़ी मिरर चेकिंग, अपराधियों में मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल में  चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई हैं। बिहार का कटिहार जिला, जो बंगाल की सीमा से सटा हुआ है, अब किसी सामान्य जिला नहीं बल्कि संवेदनशील सुरक्षा जोन में तब्दील हो चुका है।

हाल के दिनों में बॉर्डरिंग थानों द्वारा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ने कई अवैध नेटवर्क की नींव हिला दी है। बताया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व चुनावी माहौल का फायदा उठाकर सीमा पार से गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बंगाल चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने में बिहार पुलिस पूरी तरह सहयोग कर रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को बख्शा नहीं जाएगा और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि बॉर्डर पर बढ़ाई गई सख्ती से तस्करी और अवैध कारोबार करने वाले गिरोहों में खलबली मची हुई है। जो लोग पहले सीमाओं को आसान रास्ता समझते थे, अब वही रास्ता उनके लिए फंदा बनता जा रहा है। कुल मिलाकर कटिहार–बंगाल सीमा इस समय एक ऐसे सुरक्षा कवच में तब्दील है, जहां कानून का डंडा लगातार चल रहा है और अपराधियों की हर चाल पर डिजिटल निगरानी और जमीनी चौकसी दोनों का साया मंडरा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading