राजधानी पटना में ह’वलदार ने की खु’दकुशी, पुलिस महकमे में मचा ह’ड़कंप; अधिकारी बता रहे यह कारण

पटना : राजधानी पटना के पुलिस महकमाँ में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के एक हवलदार ने कथित तौर पर तनाव के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रिजर्व गार्ड के हवलदार नवराज सुनार (46) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है।

अधिकारी बता रहे यह कारण 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हवलदार नवराज सुनार पिछले कुछ समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि अपनी शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह पिछले कई महीनों से काफी गहरे तनाव में थे। बीती देर रात उन्होंने इसी तनाव के कारण यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना से पुलिया महकमा में हड़कंप मच गया है। घटना कि जानकारी परिजनों को भी दे दी गई हैं।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और संबंधित पुलिस पदाधिकारी तुरंत एसएसपी के पुलिस बैरक में पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने पूरे घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विभाग की ओर से परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से उपजे तनाव का लग रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading