रक्षाबंधन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय

रक्षाबंधन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश की बहनों और बेटियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में एक ‘महिला विश्वविद्यालय’ का निर्माण कराया जाएगा। इस विश्वविद्यालय में बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय बिहार की बेटियों के सपनों को नया आकाश देगा। यहां शिक्षा के साथ महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, कौशल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। सरकार के इस ऐलान को बिहार में महिला शिक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महिला विश्वविद्यालय के निर्माण से राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए विशेष संस्थागत अवसर मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार की बेटियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए मजबूत बनाना है। रक्षाबंधन के अवसर पर किया गया यह ऐलान महिलाओं के लिए सरकार की प्राथमिकताओं को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading