‘बिहार में अल्पसंख्यक को डरने की जरूरत नहीं, वो यहां सुरक्षित हैं’ आखिर JDU को क्यों देनी पड़ रही है गारंटी

पटना : बिहार में नई सरकार बनी है. नई सरकार में बदलते स्वरूप के मुताबिक अब जेडीयू छोटे भाई की भूमिका में आ गई है. वहीं बीजेपी अप्पर हैंड में है. ऐसे में जेडीयू के तरफ से यह सफाई दी जा रही है कि जो पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के साथ वादा किया था वह बदस्तूर जारी रहेगा.

JDU ने दी गारंटी

इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया के सामने आकर उन बातों को बताया जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाने जाते थे. खासतौर पर जेडीयू ने बिहार में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित किया.

‘3 C से समझौता नहीं’ 

विजय चौधरी ने आगे कहा कि अभी वर्तमान सरकार, जो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी है, उसका रास्ता और तरीका नीतीश कुमार द्वारा तय किया गया है. हम लोग उसी रास्ते पर चल रहे हैं. पिछली बार नीतीश कुमार ने सदन के माध्यम से लोगों को आश्वस्त किया था कि क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं किया जाएगा. आज भी बिहार में सांप्रदायिकता पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है.

‘विपक्ष भड़का रहा है’

विजय चौधरी ने आगे कहा कि मुद्दों को भड़काने की कोशिश विपक्ष के लोग करते रहते हैं. मुस्लिम समुदाय के लिए बिहार में जो काम हुआ है, वह किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है. विपक्ष भाजपा के नाम पर हवा फैलाकर मुस्लिम समुदाय का शोषण कर रहा है. पिछले दिनों भी विपक्ष के लोगों ने मुस्लिम समुदाय को भड़काने के लिए मुद्दे उठाए.

बिहार सरकार के डिप्टी सीएम ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है. कितने मुस्लिम समुदाय के लोगों का नाम काटा गया? विपक्ष की झूठ और फरेब की नीतियां बिहार में चलने वाली नहीं हैं. पहले की सरकार में मुस्लिम समुदाय की गिनती सबसे निचले पायदान पर होती थी. नीतीश सरकार में शिक्षा और बच्चों को आगे बढ़ाने में काफी तेजी आई है, जिसे लोगों ने देखा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading