NEET परीक्षा 2026 रद्द, 3 मई को हुई परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, 23 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल

नीट UG 2026 में लगे अनियमितताओं के आरोप के बाद मंगलवार को पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई.  3 मई को हुई परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था जिसके बाद बड़ा फैसला लेते हुए पूरी परीक्षा रद्द कर दी. नीट 2026 के रद्द किये जाने से लाखों छात्रों को बड़ा झटका लगा है जो पूरे साल मेहनत के बाद परीक्षा दिए थे. देश में सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा के तौर पर नीट को जाना जाता है जिसे सफल करने के बाद अभ्यर्थियों का एमबीबीएस यानी मेडिकल के लिए दाखिला होता है और वे डॉक्टर बनते हैं. इस साल करीब 23 लाख छात्रों ने नीट 2026 में हिस्सा लिया था.

वहीं नीट पेपर लीक के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, NEET 2026 के पेपर लीक की खबर सुनी। परीक्षा नहीं – NEET अब नीलामी है। कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले WhatsApp पर बिक रहे थे। 22 लाख से ज़्यादा बच्चे साल भर रात-रात भर आँखें जलाकर पढ़ते रहे और एक रात में उनका भविष्य बाज़ार में सरेआम नीलाम हो गया। यह पहली बार नहीं है। 10 साल में 89 पेपर लीक – 48 बार दोबारा परीक्षा।

हर बार वही वादे, और फिर वही ख़ामोशी। मोदी जी, जब आप अपनी हर नाकामी का बिल जनता पर डालते हैं, तो ग़रीब के बच्चों का भविष्य भी उसी बिल में आता है। 22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है। और मोदी सरकार से बड़ा ख़तरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं। मैं भारत के युवा के साथ हूँ। यह वक़्त बेहद मुश्किल है – मैं जानता हूँ। लेकिन यह व्यवस्था ऐसे नहीं रहेगी। हम मिलकर इसे बदलेंगे।

नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि करीब 23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन जब परीक्षा के बाद विवाद खड़े होते हैं तो छात्रों का आत्मविश्वास टूटता है और उनके परिवारों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगता है।

वहीं सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौपी है. साथ ही आगे की परीक्षा के लिए अभ्यथियों को पुराना रजिस्ट्रेशन ही मान्य होगा. अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी जिसकी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading