सीवान: बिहार के सीवान जिले में बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसी हाता गांव स्थित एक कोचिंग में बुधवार को असामाजिक तत्वों ने बम फेंक दिया। कोचिंग में अचानक बम फटने से अफरा-तफरी का मच गई। बम से वहां पढ़ाई कर रही 6 छात्राएं घायल हो गईं। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

इसके बाद परिजन अपने घर लेकर चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल की। घटना अपराह्न तीन बजे के आसपास की है। वारदात का कारण पता नहीं चल पाया है। तीन लोग बाइक से आए और दीपू कुमार की कोचिंग पर बम फेंक दिया। चांदनी कुमारी, निक्की कुमारी, गोल्डी कुमारी, आरुषा कुमारी, साजिद अली, सुमैया खातून बम के छर्रे से घायल हुई हैं।

थाना क्षेत्र के गौसी हाता गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान पर बुधवार को असमाजिक तत्वों ने बम फेंकने की घटना में कई छात्राएं घायल हो गयीं। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से छानबीन किया। साथ ही स्थान को सुरक्षित करते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और कोचिंग के कमरे में पहुंचकर बिखरे बम के टुकड़े सहित अन्य सामानों की जांच की। जांच के दौरान कई साक्ष्य भी एकत्रित किए गए और इसकी जांच करने की बात बतायी गयी।

कोचिंग संचालक दीपू कुमार ने बताया कि इस घटना से पहले भी असामाजिक तत्वों ने कोचिंग का बैनर- पोस्टर फाड़ दिया था। इसके बाद कोचिंग क्लास में बम फेंकने की घटना को अंजाम दे दिया।इस तरह की घटना के बाद छात्रों के साथ ही साथ अभिभावक भी डरे-सहमे हैं। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गौसी हाता गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान पर बुधवार को असमाजिक तत्वों ने बम फेंक दिया। इस घटना में कमरे में पढ़ाई कर रहे कई छात्राओं के घायल हो गए और सभी का अस्पताल में इलाज कराया गया। अराजकतत्वों ने घटना को तब अंजाम दिया जब प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी कोचिंग का संचालन किया जा रहा था और छात्राएं क्लास में पढ़ रही थीं।

अचानक असमाजिक तत्व मौके पर पहुंचे कोचिंग गेट के सामने से छात्राओं से भरे कमरे में बम फेंक दिया। बम फटने के बाद अराजकतत्व गौसी हाता मोड़ की तरफ भाग निकले। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा जोरों पर है। वहीं पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।