मुजफ्फरपुर के मासाब वाहिदी बने साइंस टॉपर, CBSE 12वीं में 96.2% अंक से जिले का नाम किया रोशन

मुजफ्फरपुर: एसके मदर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मासाब वाहिदी ने CBSE कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में 96.2% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि मासाब ने मुजफ्फरपुर में विज्ञान संकाय में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं।

उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। मासाब की मेहनत, अनुशासन और लगन को उनकी सफलता का मुख्य आधार माना जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य दीपक पाहुजा ने बधाई देते हुए कहा कि मासाब ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक दीपक पहुजा ने छात्रों को मिठाई खिलाकर और मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं अभिभावकों ने विद्यालय की पढ़ाई और शैक्षणिक व्यवस्था की जमकर सराहना की।

मासाब वाहिदी की इस सफलता से S. K. Mother International School में खुशी का माहौल है और अन्य छात्र भी इससे प्रेरणा ले रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading