कटिहार: कटिहार के मनिहारी प्रखंड में 60 वर्षीय सुग्रीम पासवान ने अपनी प्रेमिका फुल्की देवी से गांव के मंदिर में शादी रचा ली। दोनों पिछले दो वर्षों से रिश्ते में थे। पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई यह अनोखी शादी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।



