बिहार के सरकारी कार्यालय में फाइल नहीं, श’राब की बो’तलें मिलीं

बक्सर : बिहार के बक्सर जिला परिवहन कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान सरकारी दफ्तर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. पुलिस टीम जब कार्यालय के अंदर पहुंची तो नजारा देखकर खुद अधिकारी भी हैरान रह गए.

सरकारी कार्यालय से शराब बरामद

सरकारी अलमीरा, जहां सामान्य तौर पर विभागीय फाइलें और दस्तावेज रखे जाते हैं, वहां शराब की बोतलें भरी मिलीं. इतना ही नहीं, कार्यालय के किचेन में भी सब्जी और खाने-पीने के सामान की जगह शराब का जखीरा रखा हुआ था.

खाली और भरी हुई मिली शराब की बोतलें

छापेमारी के दौरान कुछ बोतलें खाली मिलीं, जबकि कई बोतलें भरी हुई थीं. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी हैरानी जताई कि आखिर सरकारी दफ्तर के अंदर शराब की इतनी बोतलें कैसे पहुंची. छापेमारी के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम बरामद शराब को जब्त कर सील करने में जुट गई.

हर एंगल को खंगाला जा रहा

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब का इस्तेमाल निजी उपभोग के लिए हो रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा खेल चल रहा था. मामले के खुलासे के बाद विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

2016 से शराबबंदी
यहां यह बताना भी जरूरी है कि प्रदेश में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी है. इसके बावजूद धड़ल्ले से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. बड़ी मात्रा में इसकी तस्करी भी होती है. हालांकि पुलिस इसपर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी रहती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading