पटना में ब्लैकआउट के दौरान म’र्डर, अंधेरे का फायदा उठाकर मसाला दुकानदार की गो’ली मा’रकर ह’त्या

पटना : बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार शाम हुई ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान मर्डर हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने एक मसाला दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग छूटे। वारदात शहर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट में हुई। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पुलिस ने दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

ब्लैकआउट के 5 मिनट में हत्या

मृतक की पहचान पिंटू कुमार के रूप में हुई है। वह मसाला की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि बदमाश दुकानदार की हत्या की नीयत से पहले ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही शाम 7 बजे ब्लैकआउट हुआ और बिजली गुल हो गई। इसके 5 मिनट बाद ही बदमाशों ने दुकान के पास खड़े मसाला कारोबारी पिंटू कुमार को सिर में सटाकर गोली मार दी।

गोली चलते ही अफरातफरी

गोली चलने की आवाज सुन इलाके में अफरातफरी मच गई। अपराधी अंधेरे में गली के रास्ते से भाग गए। आसपास के दुकानदार वहां पहुंचे। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल पिटू को पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पटना में 15 मिनट का हुआ था ब्लैकआउट

बता दें कि पटना समेत बिहार के 6 जिलों में हवाई हमले से बचने के लिए लोगों को जागरुक करने की मॉक ड्रिल का आयोजन गुरुवार को किया गया। शाम 7 बजे से 15 मिनट के लिए शहर की बिजली काट दी गई। सड़क पर वाहनों को रोककर लोगों ने उनकी हेडलाइट भी बंद कर दी। इससे पटना के अधिकांश इलाकों में अंधेरा छा गया।

मॉक ड्रिल के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मी मौजूद थे। जिला प्रशासन ने कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से निगरानी की। ड्रोन से भी शहर में नजर रखी गई। इसके बावूजद अपराधी ब्लैकआउट के दौरान हत्या करके भाग गए। इससे पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading